हरियाणा में इन दिनों चर्चा है जल्द शुरू होने जा रहे सांध्य समाचार पत्र
अभी अभी की। प्रदेश में एक साथ दस जगह से छपने वाले इस पत्र की धुरी हैं
पंजाब केसरी के पूर्व महाप्रबंधक कुलदीप श्योराण। दस जिला केन्द्रों से
एक साथ रंगीन सांध्य अखबार प्रकशित करने की घोषणा कर चुके कुलदीप व उनके
साथी क्या इस नए प्रयोग को असल में कामयाब कर पाएंगे ? इस सवाल का जवाब
देना फिलहाल सम्भव नही। चर्चा का विषय यह भी है की आख़िर करोडों रूपये के
इस प्रोजेक्ट का वित्तपोषण कौन कर रहा है? इस बारे में कुलदीप मौन हैं तो
लोगों की जुबान पर एक साथ कई नाम तैरते सुने जा सकते है। प्रदेश के एक
बड़े सियासतदान का नाम अभी अभी के अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। मगर
फिलहाल पक्के तौर पर कुछ भी कहना मीडियावाच के लिए उचित नही होगा। कौन हो
सकता है इस नए प्रयोग का वास्तविक जनक ? आपके मन में इसका कोई उत्तर उपजे
तो लिखिएगा जरूर। इस प्रोजेक्ट से जुडे साथियों से मिली जानकारी के
अनुसार अखबार नवरात्रों में बाजार में आना था। यह नहीं हो सका तो आखिर
क्यों ? इसके कारणों को लेकर भी कयासों का दौर जारी है। आप क्या सोचते
हैं इन सवालों पर ? हमें लिखिएगा अवश्य।
Filed under: Uncategorized Tagged: | abhi abhi, haryana, mass communication, media, news
काफ़ी मुश्किल होगा इस उपक्रम को सफ़ल बनाना।